फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress,bus,rate,cpim aggitation,increes

बस किराया वृद्धि पर हमीरपुर में युवा कांग्रेस और सीपीआईएम हुई लाल

Thu, 23 Jul 2020 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
congress,bus,rate,cpim aggitation,increes
महंगाई के विरोध में असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव राणा को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बस किराया वृद्धि पर जिला युवा कांग्रेस और सीपीआईएम हमीरपुर का गुस्सा बुधवार को सड़क पर दिखाई दिया। दोनों संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर और गांधी चौक हमीरपुर पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की। भाकपा(मार्क्सवादी) ने प्रदेश सरकार द्वारा 25 फीसदी बढ़ोत्तरी के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि जनता ऐसे समय में जब कोरोना महामारी से जूझ रही है, लोगों के रोजगार खत्म हो गए हैं और लोगों को अपना और अपने परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो गया है, सरकार ने किराया बढ़ाकर लोगों पर कुठाराघात किया है। कोरोना संकट के चलते देश भर में 14 करोड़ लोगों का रोजगार चला गया है, जो लोग काम मे लगे भी हैं उनके वेतन में भी कटौती की जा रही है। आय के साधन खत्म हो गए हैं और मंहगाई आसमान छूने लगी है। ठीक इसी समय प्रदेश भाजपा सरकार ने 25 फीसदी बस किराया बढ़ाया है। ये एक तरह से जनता पर आर्थिक हमला है। इस मौके पर अनिल मनकोटिया, सुरेश राठौर, रवि, विजय, विवेक राणा, रसील गुलेरिया, सुभाष, अंजना, कांता, विशाल आदि ने भाग लिया व किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उधर युवा कांग्रेस ने जिलाधीश कार्यालय हमीरपुर के बाहर बस किराया वृद्धि के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्पाल को ज्ञापन भेजकर किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की। युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनिंद्र कटोच ने कहा कि कोरोना के समय सरकार को जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए और पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करना चाहिए। ताकि निजी बस ऑपेरटरों को भी नुकसान नहीं होता और गरीब जनता पर भी महंगाई की मार नहीं पड़ती। इस मौके पर चंदन राणा, अंशुल शर्मा, पंकज मिन्हास, अश्वनी कुमार, विकास, निशांत शर्मा, रजनीश धीमान, शिवम धीमान, अंशुल, अमन शर्मा और आशीष आदि युवा मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता चंदन राणा ने कहा कि भारी मन का बहाना लगाकर मुख्यमंत्री जयराम इतनी आसानी से जनता पर थोपी गई महंगाई की मार से भाग नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

युकां सुजानपुर ने भी किया विरोध
सुजानपुर। उपमंडल सुजानपुर के युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष सचिन ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश में बस किराए में हुई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते जयराम सरकार

ने प्रदेश की जनता पर भारी कुठाराघात किया। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में दो बार किराया बढ़ाया गया है जो कि एक जनविरोधी फैसला है। इसका अंजाम उन्हें 2022 की विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर विवेक
चौहान, विजय ठाकुर, पंकज ठाकुर, रितेश कुमार, आशीष चौहान, अभिषेक चौहान, सम्मी लगवाल, राज, निशांत ठाकुर, राकेश कुमार, राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed