फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complaint can also be made directly to General Supervisor Chandrabhushan Tripathi

Hamirpur (Himachal) News: सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी से भी सीधे कर सकते हैं शिकायत

Fri, 21 Jun 2024 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
सुबह 10 से 11 बजे तक स्वयं मिलकर कर सकते हैं शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन या निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर 93172-83159 पर संपर्क किया जा सकता है। चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि वह सर्किट हाउस हमीरपुर के कमरा नंबर 11 में रुकेंगे। कोई भी व्यक्ति सुबह 10 से 11 बजे तक उनसे स्वयं मिलकर भी शिकायत कर सकता है। इससे पहले शुक्रवार सुबह उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचने पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह, एडीएम राहुल चौहान, एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और अन्य अधिकारियों ने सामान्य पर्यवेक्षक का स्वागत किया तथा उन्हें उपचुनाव की तैयारियों से अवगत करवाया। इसके बाद चंद्रभूषण त्रिपाठी ने नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed