फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Competition among NCC cadets, Iron Man and Lady will be selected

Hamirpur (Himachal) News: एनसीसी कैडेट्स में होगी स्पर्धा, चुने जाएंगे आयरन मैन और लेडी

Tue, 02 Jul 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Competition among NCC cadets, Iron Man and Lady will be selected
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित एनसीसी के वा​र्षिक ​शिविर में उप​स्थित प्रतिभागी एवं अ​धिकारी। सवाद।
हमीरपुर। वन एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर का एनआईटी हमीरपुर में सीनियर डिविजन का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैडेट्स की दूसरे दिन की शुरुआत शारीरिक व्यायाम से हुई। इसमें कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबाशीष गुहा ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डॉ. देबाशीष गुहा ने कहा कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स की शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ाना है। कठोर अभ्यास, व्यायाम और शैक्षिक सत्रों की एक शृंखला के माध्यम से कैडेट्स अपने कौशल को निखारने और विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षा में कैडेटों के शैक्षणिक प्रदर्शन और शारीरिक मानकों में सुधार करने पर जोर दिया। इसी के तहत शिविर में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें एक बॉय कैडेट और गर्ल कैडेट को आयरनमैन और आयरनलेडी के खिताब से नवाजा जाएगा। इस कैंप के दौरान कैडेट्स के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने के लिए एक प्रतियोगिता करवाई जाएगा, जिसमें हर कैडेट को एक प्रेजेंटेशन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन शारीरिक फिटनेस के अलावा कैडेट्स के बीच नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने के लिए इंटरेक्टिव कार्यशाला आयोजित की गईं। इस मौके पर नेवल विंग का पीआई स्टाफ, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर और कॉलेज से आए एनसीसी फैकल्टी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed