{"_id":"605b7ff68ebc3edb537301c6","slug":"company-director-arrested-for-fraud-hamirpur-hp-news-sml3653972192","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में कंपनी का निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के आरोप में कंपनी का निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में लघु बचत के नाम पर एक निजी कंपनी की ओर से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में तीन कंपनियों के खिलाफ जिला पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 60 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाली एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य कंपनियों पर केस दर्ज कर जिला पुलिस छानबीन में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि आरबीआई ने साल 2018 में गाइडलाइन जारी की थी कि यह एक हाई रिस्क नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कॉरपोरेशन है। इस कंपनी के खिलाफ बड़सर थाने में एक केस भी दर्ज किया गया था। जिले के कई लोगों ने इस कंपनी के पास अपना पैसा जमा करवाया था। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई थी, जिसके बाद कंपनी के डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो अन्य फाइनांस कंपनियों के खिलाफ भी शिकायत मिली है। इनके खिलाफ भी जांच की जा रही है। इन तीन कंपनियों ने लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।