फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Committees formed to save crops from fall army worm

Hamirpur (Himachal) News: फॉल आर्मी वर्म से फसलों को बचाने के लिए कमेटियां गठित

Tue, 06 Aug 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Aug 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी कीट ने हमाल कर दिया है। इससे फसल की भारी नुकसान हो रहा है। मक्की की फसल को अब कीट के हमले से बचाने के लिए कृषि विभाग ने प्रत्येक खंड में सर्वे कमेटियां गठित कर दी हैं। यह कमेटियां खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण करेगी और किसानों को कीट से बचाव के उपायों पर प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में 32,500 हेक्टेयर भूमि पर मक्की की फसल उगाई जाती है, और लगभग 80,000 किसान खेती से जुड़े हैं। वर्तमान में, 842.5 हेक्टेयर भूमि में 2.88 फीसदी मक्की की फसल में फॉल आर्मी कीट लग चुका है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए कृषि विभाग ने सर्वे कमेटी का गठन किया है। इसमें कीट विज्ञान विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यशालाओं में किसानों को फॉल आर्मी कीट से मक्की की फसल को बचाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उधर, कृषि विभाग ने खंड स्तर पर कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति भी शुरू कर दी है, ताकि कीट के हमले से बची फसल को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशि पाल अत्री ने कहा कि इस वर्ष फॉल आर्मी कीट से मक्की को काफी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों को मक्की की बिजाई के 10 दिन बाद कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए। पहली बार छिड़काव 8-10 एमएल प्रति कनाल करना चाहिए। दूसरी बार छिड़काव 18-25 दिन बाद किया जाना चाहिए। इस बीमारी से होने वाला नुकसान फसल बीमा योजना में कवर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed