फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Committee elections on November 9, nominations to be made by November 28

Hamirpur (Himachal) News: समिति के चुनाव नौ नवंबर को, 28 नवंबर तक करें नामांकन

Tue, 28 Oct 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Oct 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
जागृति एवं जन कल्याण समिति की बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरेड़ी (हमीरपुर)। जागृति एवं जन कल्याण समिति जोल और गांववासियों की वार्षिक सार्वजनिक बैठक भरेड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान सुखदीप चंद ने की। बैठक में प्राकृतिक आपदा में हुई जान माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। इसके लिए सभी सदस्यों ने पांच मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समिति के प्रधान ने अगस्त 2024 से जुलाई 2025 तक की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। समिति के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन मतदान के माध्यम से किया जाएगा। नई समिति का गठन नौ नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


जो सदस्य समिति में प्रधान, उपप्रधान और सचिव के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं वे 28 अक्टूबर तक अपना सदस्यता शुल्क 300 रुपये प्रधान कुलदीप चंद के पास जमा करवाकर नामांकन दर्ज करवा सकते हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है। यदि कोई सदस्य मतदान के दिन उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी मतदान कर सकेगी। मतदान का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक रहेगा। 3:00 बजे के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed