फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM's statement against Anurag is irresponsible: BJP

सीएम का अनुराग के प्रति बयान गैरजिम्मेदारना : भाजपा

Sun, 09 Nov 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल और जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन के मंझेली में एक जनसभा के दौरान दिए बयानों की निंदा की है। दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की राजनीति अब पूरी तरह झूठ, भ्रम और आत्मप्रचार पर टिकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि अनुराग ठाकुर झूठ बोलने की बीमारी से ग्रस्त हैं, न केवल एक गैरजिम्मेदाराना बयान है, बल्कि एक लोकप्रिय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सस्ती राजनीति का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की सच्चाई प्रदेश की जनता जानती है। कॉलेज को वास्तव में धरातल पर उतारने का श्रेय पूर्व की जयराम सरकार और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को जाता है।
विज्ञापन

भवन निर्माण, उपकरण, स्टाफ और अन्य आवश्यक संसाधनों की स्वीकृति जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही सुनिश्चित हुई। सिर्फ़ कांग्रेस की फाइलों में पड़ा हुआ प्रोजेक्ट हकीकत में भाजपा ने जमीन पर खड़ा किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू यह भूल गए हैं कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल के लिए करोड़ों रुपये की केंद्रीय परियोजनाएं दिलाई हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार के समय हमीरपुर जिला में रिकॉर्ड स्तर पर विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed