फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Clouds of dust flying on NH 03 under construction

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन एनएच 03 पर उड़ रहे धूल के गुबार, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 05 Sep 2023 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Clouds of dust flying on NH 03 under construction
एनएच तीन पर टौणी देवी के पास सड़क पर उड़ती धूल। (स्रोत: संवाद)
टौणीदेवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से मंडी वाया टौणीदेवी, अवाहदेवी राष्ट्रीय राजमार्ग तीन के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की कथित लापरवाही और कार्यप्रणाली फिर विवादों में है। एनएच के विस्तारीकरण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रहे धूल के गुब्बार अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। धूल के कारण गले में एलर्जी हो रही है और कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कंपनी की कथित लापरवाह कार्यप्रणाली से स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावक भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। विशेष कर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रभावित हो रहे हमीरपुर के कोट से लेकर मंडी के सरकाघाट तक के लोगों ने एनएच 03 प्रभावित पीड़ित मंच के नाम से संघर्ष समिति गठित की है।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष अमी चंद, जोग राज, अजय चौहान, चंद्र मोहन, संजीव और महिला विंग की अध्यक्ष रीना चौहान समेत भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष रवि राणा, अजीत चौहान, देशराज, कुलदीप सिंह, विपिन शर्मा आदि ने कहा कि कंपनी ने पहले तो लोगों के रिहायशी मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। अब लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले भी मंच को कंपनी अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि दिन में तीन बार सड़क पर पानी छिड़का जाएगा। मगर आज तक कभी नहीं छिड़का गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने कहा कि बीती रात को भी सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया। अभी भी टैंकर के चालक को पानी के छिड़काव के लिए बोला गया है। उन्होंने बताया कि एक टैंकर ही कंपनी के पास चालू हालत में है। जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed