{"_id":"64135ae92bdb4ccc93005c44","slug":"class-x-student-committed-suicide-by-hanging-herself-at-home-hamirpur-hp-news-c-19-1-90336-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दसवीं की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दसवीं की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। बिझड़ी की भैल पंचायत में सामने आए इस मामले से हर कोई हैरान है।
बुधवार को छात्रा ने दसवीं कक्षा की संस्कृत विषय की स्कूल में परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद वह घर आई और अगली परीक्षा की तैयारी करने लगी लेकिन रात को उसने फंदा लगा लिया। छात्रा पढ़ाई में काफी होनहार थी। इसके चलते उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, परिवार के लिए पहेली बना हुआ है।
घर में क्या हुआ, किस बात को लेकर बच्ची अपना मानसिक संतुलन खो बैठी इसका पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बड़सर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।