फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Class 1 students Rohan Rana and Ankit became captains of the student council.

Hamirpur (Himachal) News: जमा एक कक्षा के छात्र रोहन राणा और अंकित बने छात्र परिषद के कप्तान

Wed, 14 Aug 2024 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
चयनित छात्र परिषद को प्रधानाचार्य ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल, पाठ्य सहगामी गतिविधियां आरती व मीनाक्षी ने सुचारू रूप से किया। चयनित छात्र परिषद को प्रधानाचार्य ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। छात्र परिषद में विद्यालय का कप्तान जमा एक कक्षा के छात्र रोहन राणा व अंकित को चुना गया। विद्यालय उपकप्तान शौर्य पटियाल व जैनिका शर्मा को चुना गया। विद्यालय खेलकूद कप्तान अंश ठाकुर एवं रिया, विद्यालय सीसीए कप्तान सृजन भारती एवं प्रांजिल शर्मा को बनाया गया। इसके अलावा अर्नव ठाकुर और पलक को शिवाजी सदन का कप्तान, अभिमन्यु और स्मृति को टैगोर सदन का कप्तान, हर्षित ठाकुर और मन्नत को अशोक सदन का कप्तान, हिमांशु राणा और निशा को रमन सदन का कप्तान चुना गया। विद्यालय कप्तान रोहन राणा ने नवचयनित छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed