फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   civic amenities

बारिश में बिछा दी तारकोल, अधिकारियों ने बंद की आंखें

Wed, 09 Oct 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
हमीरपुर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के बीच चल रहा टारिंग का कार्य। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बारिश के दौरान टारिंग का कार्य चलता रहा। लेकिन विभाग के अधिकारी इस काम को रोकने के बजाय तमाशबीन बने रहे। यह मामला शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दंगड़ी में पेश आया। बुधवार दोपहर के बाद हमीरपुर में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर कई जगह पानी जमा हो गया। सड़क पर पड़े गड्ढे भी पानी से लबालब भर गए। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर एनएच पर बेपरवाह टारिंग का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर के बाहर बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर भी 28 सितंबर को इस तरह बारिश के बीच टारिंग का कार्य हो गया। लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्य को रोकने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। बाद में उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने लोनिवि के अधिकारियों को आदेश दिए। बार-बार इस तरह की कोताही से लोनिवि और एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। लोगों सुनील शर्मा, विवेक पठानिया, राहुल वर्मा, विनोद ठाकुर, सुशील कुमार और अश्वनी शर्मा ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से इस मामले की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

हमने शुरू से जिला हमीरपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे पूर्व भी हमीरपुर शहर में बारिश के बीच टारिंग हुई और अधिकारी तमाशा देखते रहे। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं दिख रही। जनता का पैसा पानी में बहाया जा रहा है। बारिश में टारिंग के मामले की उचित जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र राणा, विधायक सुजानपुर विस क्षेत्र।
अधिकारी का हास्यास्पद बयान
प्लांट से बिटूमन मिश्रित माल लेकर गाड़ियां सड़क पर आ चुकी थीं। जिन्हें वापस करना मुश्किल था। हां बारिश में टारिंग हुई है। लेकिन वहां बारिश इतना ज्यादा नहीं थी कि काम बंद कर दिया जाए। अगर टारिंग उखड़ेगी तो दोबारा टारिंग कर दी जाएगी।
-योगेश राउत, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएच प्राधिकरण हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed