फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CITU took out a rally in Hamirpur city regarding the demands of workers.

Hamirpur (Himachal) News: सीटू ने श्रमिकों की मांगों को लेकर हमीरपुर शहर में निकाली रैली

Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
CITU took out a rally in Hamirpur city regarding the demands of workers.
सीटू जिला कमेटी हमीरपुर के कार्यकर्ता हमीरपुर में रैली निकालते हुए।(स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) हमीरपुर ने शुक्रवार को सीटू के बैनर तले हमीरपुर शहर में विरोध-प्रदर्शन और रैली निकाली। यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री और सचिव श्रमिक कल्याण बोर्ड को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सीटू नेताओं ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है, मजदूरों के लाभ रोके गए हैं। श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से मजदूरों को बच्चों की शादी, वजीफे, परिवार के लिए मेडिकल सुविधा, पेंशन आदि के लाभ दिए जाते थे जो सब बंद कर दिए गए हैं। तरह-तरह की अड़चन लगाकर मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसके विरोध में सीटू संघर्षरत है और उसी क्रम में शुक्रवार को सीटू ने ज्ञापन बीडीओ हमीरपुर के माध्यम से सचिव श्रमिक कल्याण बोर्ड भेजा।
विज्ञापन



यूनियन की शुक्रवार को आयोजित बैठक में आने वाले समय के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें फैसला किया गया कि नौ नवंबर तक खंड स्तर के प्रदर्शन किए जाएंगे और इसी दौरान हमीरपुर जिले से 50,000 मजदूरों के हस्ताक्षर करवाकर 25 नवंबर को शिमला में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पिछले दो साल से मजदूरों ने जो लाभ के फॉर्म भरे हैं, वह जारी नहीं किए जा रहे हैं। मजदूरों को कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं कि बस 15 दिन में सारे लाभ जारी कर दिए जाएंगे पर ऐसा नहीं हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यूनियन मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक स्तर तक लड़ेगी। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार, सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा, भवन सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव रंजन शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश राठौड़, धर्म सिंह, परवीन, रजनीश, कमल, सुषमा, उत्तम, शीला, रेखा, अमर सिंह, संतोष कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed