फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CITU demonstrated in Hamirpur against anti-labor policies

Hamirpur (Himachal) News: सीटू ने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हमीरपुर में किया प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
CITU demonstrated in Hamirpur against anti-labor policies
हमीरपुर में सीटू की ओर से निकाली गई रैली में उपस्थित कामगार। संवाद
हमीरपुर। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को सीटू के बैनर तले मजदूरों ने हमीरपुर में प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय से गांधी चौक तक मजदूरों ने रैली भी निकाली।
विज्ञापन

सीटू के पदाधिकारियों ने गांधी चौक के सामने मजदूरों को संबोधित किया। वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए चार श्रम कानूनों का विरोध जताया। सीटू जिला कमेटी ने मजदूरों की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसानों के संयुक्त मंच के अखिल भारतीय आह्वान पर हमीरपुर में मोदी सरकार द्वारा नए लेबर कोड जारी करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने लेबर कोड को निरस्त करने के की मांग की। इस दौरान सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 सेंट्रल लेबर कानूनों को रद्द कर दिया है, जिनके लिए ब्रिटिश राज से आजाद भारत में लड़ाई लड़ी गई थी और उन्हें सिर्फ चार कानूनों में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लेबर रिफॉर्म के नाम पर कॉर्पोरेट कंपनियों की सेवा करने का काम है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली मित्र, वन मित्र, पशु मित्र, श्रमिक मित्र तथा मल्टी टास्क वर्कर, ट्रेनी आदि की भर्ती की जा रही है। इन पदों पर रखे जाने वाले युवाओं को मात्र पांच हजार से लेकर 10 हजार तक का मासिक वेतन दिया जा रहा है। यह सरकार की युवाओं आम जनता विरोधी नीति है, जिसका सीटू ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed