{"_id":"585e76044f1c1b774fe3cc01","slug":"citi-scan-machine-is-not-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन खराब
ब्यूरो/अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में सिटी स्कैन की मशीन दो सप्ताह से खराब पड़ी है। ऐसे में मरीजों को सिटी स्कैन करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। मरीजों एवं तीमारदारों में राजकुमार, कमला देवी, नयनसुख, देवराज, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अभिमन्यु आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन बीते दो सप्ताह से खराब पड़ी है। समस्या के बारे में अस्पताल प्रबंधन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद सिटी स्कैन मशीन ठीक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को निजी लैबों में महंगी दरों पर सिटी स्कैन करवाना पड़ रहा है। आपातकालीन में पहुंच रहे मरीजों को भी सिटी स्कैन के लिए निजी लैबों में उठाकर ले जाना पड़ रहा है, लेकिन रात के समय मरीजों को निजी लैबों में ले जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, पहले खराब हुई मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने ठीक करवा दिया था, लेकिन दो सप्ताह के भीतर ही सिटी स्कैन मशीन दूसरी बार खराब हो गई है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। उधर, एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि मशीन में मेजर खराबी होने के कारण परेशानी आई है। समस्या के बारे में संबंधित कंपनी और निदेशालय के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द मशीन को दुरुस्त करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन