फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chitta recovered from three car riders in Manoh, case registered

Hamirpur (Himachal) News: मनोह में तीन कार सवारों से चिट्टा बरामद, केस दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। थाना भोरंज की टीम बीते वीरवार को बडयाणा जंगल में गश्त और यातायात चेकिंग पर थी। रात 11:00 बजे मनोह की तरफ से एक कार आई। इसे रुकने का इशारा किया गया। चालक ने गाड़ी को सड़क की बायीं ओर रोक दिया।
विज्ञापन


गाड़ी में कुल तीन व्यक्ति बैठे थे। पूछने पर चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ निवासी गांव बत्तैल डाकघर भांवला, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी तथा अन्य दो व्यक्तियों ने अपने नाम सोमनाथ उर्फ दाणू निवासी गांव कोट टांडा, डाकघर कोट, तहसील भराड़ी जिला बिलासपुर व नीरज गांव बत्तैल, डाकघर भांवला, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी बताया। शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के फुटमैट के नीचे एक पॉलिथीन पाउच में 8 ग्राम चिट्टा पाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed