फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chitta business was running from the shop, two more arrested

Hamirpur (Himachal) News: दुकान से चल रहा था चिट्टे का कारोबार, दो और गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बड़सर के गलू में चिट्टा की खेप की बरामदगी में जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी को जिला पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की भोटा में कपड़े की दुकान है। चिट्टा के साथ पकड़े गए राजीव के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर शिव कुमार भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के तार अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह से जुड़े हैं। जिला पुलिस ने अमृतसर से वरिंदर गिल नाम के आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को हमीरपुर लाया जा रहा है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी राजीव भोटा में ही शिव कुमार भाटिया की कपड़ों की दुकान में काम करता है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। आरोपियों की हिस्ट्री से यह तय है कि लंबे समय से नशे के कारोबार में जुड़े हुए थे। कपड़ों की दुकान की आड़ में चिट्टा तस्करी का काला कारोबार कब से चल रहा था, इस पहलू की पुलिस जांच कर रही है। मंगलवार देर रात को थाना बड़सर के तहत राजीव के कब्जे से 100 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस पार्टी को बताया कि यह चिट्टा शिव कुमार भाटिया निवासी भोटा का है। पुलिस ने बयान और अन्य सबूतों के आधार पर देररात ही शिव कुमार भाटिया को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत ने चार दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी भोटा का रहने वाला है जबकि दूसरा अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को चार दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है जबकि अमृतसर से पकड़े गए आरोपी को हमीरपुर लाया जा रहा है। इस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed