{"_id":"6617cc82e878d9ad990e3343","slug":"children-who-have-completed-six-years-of-age-by-september-will-also-be-admitted-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125472-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के भी होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के भी होंगे दाखिले
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिल किए जा रहे छह वर्ष के विद्यार्थी
सरकार ने छह सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को दिया मौका
जिलाभर के स्कूलों में 15 अप्रैल तक होंगे दाखिले, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अब छह सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों के भी पहली कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। अभिभावक छह सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिल करवा सकेंगे। पहले विद्यार्थियों को दाखिल कराने के लिए अभिभावक असमंजस में थे कि सितंबर में छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों का साल खराब हो जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों के दाखिले में अब विभाग ने छूट दी है। पहले शिक्षा विभाग की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत मार्च तक छह साल की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों को ही दाखिला देने के निर्देश दिए थे। अब इसमें बदलाव किया गया है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने 470 प्राथमिक स्कूलों के प्रमुखों को विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को दाखिला लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्तमान में जिलाभर के स्कूलों में 15 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया चली हुई है।
स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाया जा सके। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को भी दाखिला देने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को दिक्कतों का सामना न करने पड़े।