{"_id":"66395852731701344305afe4","slug":"child-opd-running-in-one-room-problems-increased-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127025-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक कमरे में चल रही बाल ओपीडी, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक कमरे में चल रही बाल ओपीडी, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बच्चों की ओपीडी महज एक कमरे में चल रही है। इससे चिकित्सकों के साथ बच्चों के परिजनों को भी परेशानी हो रही है। वर्तमान में रैन बसेरा के तीसरे तल पर बच्चों की ओपीडी चल रही है। कोरोना काल में यहां पर ओपीडी शिफ्ट की गई थी। पहले दो कमरों में बच्चों की ओपीडी चलती थी लेकिन बाद में यहां पर वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया। इससे बच्चों की ओपीडी एक कमरे में शिफ्ट कर दी गई।
अस्पताल में हर विभाग की ओपीडी के दो कमरे हैं लेकिन बच्चों की ओपीडी का महज एक कमरा है। वहीं सीढ़ियां होने के कारण छोटे बच्चों को उठाकर चिकित्सक तक पहुंचाना परिजनों के लिए मुश्किल हो रहा है। इस ओपीडी में हर समय भीड़ लगी रहती है क्योंकि यहीं पर तीन से चार चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हैं। अभिभावकों ममता, रिया, प्रियंका, शिवानी, सलोचना देवी आदि ने कहा कि 10-15 दिन के बच्चों को भी ओपीडी में पहुंचाना पड़ता है ऐसे में दूसरे तल पर पहुंचने में मुश्किल होती है। कमरा भी एक ही है। ऐसे में वहां भीड़ भी बहुत होती है। इसके बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि वह कमरा बहुत बड़ा है। वहां आराम से कार्य हो रहा है। यहां मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है।