फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister gave gifts worth crores to Barsar assembly constituency

मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात

Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave gifts worth crores to Barsar assembly constituency
बिझड़ी के ताल स्टेडियम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगातें दीं। उन्होंने बिझड़ी के खेल स्टेडियम से करीब 265 करोड़ की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल कोविड महामारी के कारण लगभग दो वर्ष प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने के बावजूद उपलब्धियों भरा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सब राज्य की लोगों के समर्थन और केंद्रीय नेतृत्व के अपार स्नेह के कारण संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा समर्पित की गई विकासात्मक परियोजनाओं के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की लागत को कम रखने के लिए सभी को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में 2.47 करोड़ से निर्मित 10 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौरे अंब में 1.28 करोड़ रुपये विज्ञान प्रयोगशाला भवन, बड़सर-शाहतलाई मार्ग पर हरसौर के निकट सिरहाली खड्ड पर 6.33 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल, बिझड़ी चलसाई चकलाड़ा अंबोटा घंगोट सड़क पर 4.07 करोड़ रुपये की लागत से बने चोड नाला पुल, नाबार्ड के तहत बड़ाग्रां मुख्य सड़क से कलवल वाया थान चलीली माजरा तक 1.34 करोड़ रुपये की मेटलिंग और टारिंग कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनगोटा में 1.16 करोड़ रुपये लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन, बड़सर क्षेत्र में ब्यास नदी से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं के संवर्धन के लिए 34.59 करोड़ रुपये, उठाऊ पेयजल योजना बानी बड़सर गरली फेज-1 व 2 के संवर्धन के लिए 2.66 करोड़ रुपये, तहसील बड़सर में उठाऊ पेयजल योजना बानी गरली की वितरण प्रणाली में सुधार के लिए, बड़सर क्षेत्र के लिए हर घर नल से जल योजना के तहत उठाऊ पेयजल योजना के संवर्द्धन के लिए 14.11 करोड़ रुपये, हर घर नल से जल योजना के तहत उठाऊ पेयजल योजना भेबर सहेली के लिए 1.16 करोड़ और उठाऊ पेयजल योजना अंबेरी टिप्पर, दांदरू की वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 1.37 रुपये के उद्घाटन किए।
मुख्यमंत्री ने बड़ा खलोट सुदर बटालौ जौरे घाट मार्ग पर सुक्कर खड्ड पर 6.88 करोड़ रुपये की लागत से पुल, सिविल अस्पताल बड़सर में पीएसए ऑक्सीजन व मैनिफोल्ड सिस्टम के लिए 46 लाख रुपये, भेहड़ सहेली, हारमा, बानी बड़सर, गरली के लिए 8.50 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत बनी बड़सर गरली जोन-2 के तहत घरेलू कनेक्शन प्रदान करने के लिए 3.09 करोड़ रुपये, इसी योजना के अंतर्गत बानी बड़सर गरली जोन-1 के तहत घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए 6.88 करोड़ रुपये तथा उठाऊ पेयजल योजना उटप सरवीं, घल्लियां, सेर बलौनी धनेड़ चरण-1 के लिए 9.86 करोड़ रुपये तथा बड़सर क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं के संवर्धन के लिए 137.57 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने दियोटसिद्ध में बाबा बालकनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मंदिर में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लंगर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वर्णिम यात्री निवास नंबर एक और 5.08 करोड़ रुपये की निर्मित होने वाले स्वर्णिम यात्री निवास (नंबर 2) की आधारशिला रखी।
सीएम ने ये कीं घोषणाएं
जय राम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत, बिझड़ी में आईटीआई खोलने, कलवाड़ा में 10 लाख से पुल निर्माण, बडाग्रां में पशु औषधालय खोलने और पशु औषधालय ब्यार को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, भोटा और बिझड़ी में अस्थाई पुलिस चौकी को नियमित पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलहेड़ा में विज्ञान कक्षाओं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारली में वाणिज्य कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्राम सुलाहरी और उटप लजियाणा में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की भी घोषणा की।

विधायक नरेंद्र ठाकुर नदारद
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे के दौरान नजर नहीं आए। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चौकी में आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में भी विधायक नदारद रहे। जबकि भोरंज से विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी समेत सभी बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन उपस्थित रहे। हालांकि हमीरपुर विस सीट से खुद को टिकट के दावेदार बताने वाले जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी भी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आगे-पीछे नजर आए।

दियोटसिद्घ में विभिन्न योजनाओं का उद़घाटन व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय ?

दियोटसिद्घ में विभिन्न योजनाओं का उद़घाटन व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय ?- फोटो : Hamirpur-HP

सलौणी में मुख्यमंत्री का अपने समर्थकों सहित स्वागत करते भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर।

सलौणी में मुख्यमंत्री का अपने समर्थकों सहित स्वागत करते भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP

बिझड़ी में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

बिझड़ी में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed