{"_id":"656399daa8633d8a76053fb7","slug":"chief-engineers-office-will-open-electric-wires-will-be-laid-underground-for-rs-20-crore-cm-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14736-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता का कार्यालय खुलेगा, 20 करोड़ से भूमिगत होंगे बिजली के तार : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अभियंता का कार्यालय खुलेगा, 20 करोड़ से भूमिगत होंगे बिजली के तार : सीएम
विज्ञापन
गांधी चौक हमीरपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को 14 कराड़े की राशि जारी करते मुख्यमंत्री सुखविंद
हमीरपुर। स्वस्थ होने के बाद पहली दफा हमीरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिलावासियों को करोड़ों की सौगातें दी हैं। हमीरपुर में विद्युत बोर्ड का चीफ इंजीनियर कार्यालय खोलने और शहर में बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। कहा कि एक वर्ष में शहर के बिजली तारों को भूमिगत किया जाएगा। उन्होंने सालों से लंबित बस स्टैंड के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नेरी में तीन करोड़ की लागत से बागवानी विश्वविद्यालय के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
सीएम ने गांधी चौक पर इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास कार्यक्रम के तहत 14 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान की। 122 परिवारों को मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये जारी किए। ऐसे परिवारों को कुल पहली किस्त के रूप में 3.66 करोड़ जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने जिले के दो बेघर परिवारों को भूमि के दस्तावेज सौंपे और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए 555 मकानों की मरम्मत के लिए 1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्हें कुल 5.55 करोड़ की राशि जारी की गई। इसके अलावा उन्होंने प्रभावित 8 दुकानों और ढाबों मालिकों को भी एक-एक लाख की मुआवजा राशि प्रदान की। उन्होंने क्षतिग्रस्त 622 गोशालाओं की मरम्मत के लिए 3.11 करोड़ रुपये, आपदा में अपना सामान गंवा चुके 71 परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा आपदा के कारण जिले में क्षतिग्रस्त हुई 1,103 कनाल भूमि की एवज में 10 हजार प्रति बीघा की दर से कुल 55 लाख रुपये और 1760 कनाल भूमि पर किसानों की फसल को हुए नुकसान पर 4 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से 35.20 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने 27 पशुओं की मृत्यु पर पशुपालकों को 8 लाख की राशि जारी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम सुक्खू ने जिला हमीरपुर में 4 अनाथ बच्चों को प्रमाण-पत्र तथा एक भूमिहीन अनाथ बच्चे को जमीन के दस्तावेज भी सौंपे। कहा कि जिले के 252 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। इनमें से 105 बच्चे 18 वर्ष की आयु तक और 147 बच्चे 18 से 27 वर्ष की आयु के हैं।
13 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान किए
मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत जिले के 13 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान किए। जिले में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम सुक्खू को आपदा राहत कोष में जिले के लोगों ने दिल खोल कर दान दिया। बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पांच करोड़ का चेक दिया गया, जबकि कई संस्थाओं ने भी लाखों रुपये का दान दिया। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा व अभिषेक राणा, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीएम की तारीफ, केंद्रीय मंत्री पर निशाना साध गए विधायक आशीष
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की सेवा में जुटे हैं। जब आपदा आई तो मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर रहकर आवश्यक सेवाओं को बहाल करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसमें मुआवजा राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। इस विशेष पैकेज से प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि कुछ नेताओं को चुनावों और उपचुनावों में हमीरपुर की जनता की याद आती है।
विधायक राणा विदेश, बेटे अभिषेक ने भरी हाजिरी
विधायक राजेंद्र राणा रविवार को सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस सरकारी कार्यक्रम के लिए उन्हें निमंत्रण था लेकिन विदेश दौरे के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, हालांकि उनके बेटे अभिषेक राणा कार्यक्रम में जरूर पहुंचे थे। इस दौरान सुजानपुर भाजपा ने भी कांग्रेसी विधायक राणा पर निशाना साधा है। इससे पूर्व भी कई कार्यक्रमों में राणा सीएम के साथ नहीं दिखे हैं।