{"_id":"67a114bbeb455fc4cd08c4f3","slug":"cheated-of-rs-3-lakh-20-thousand-on-the-pretext-of-sending-it-abroad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147389-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख 20 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख 20 हजार रुपये ठगे
Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने का मामला भोरंज पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। शिकायत के आधार पर भोरंज पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ठगी की शिकायत गांव भजलाह, डाकघर लुद्दर महादेव, तहसील भोरंज की निवासी संतोष कुमार ने पुलिस थाना भोरंज में दी है। शिकायतकर्ता के बेटे अनिल से अशोक कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। शिकायत के मुताबिक अशोक कुमार ने 2023 को अनिल को विदेश भेजने (सिंगापुर) का झांसा दिया। विदेश जाने की चाह में पीड़ित ने अक्तूबर 2023 में विभिन्न बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल तीन लाख 20 हजार रुपये आरोपी के अकाउंट में भेजे। जब आरोपी से विदेश भेजने की बात की जाती, तो आरोपी बार-बार टालमटोल करता रहा।
वहीं, थक हारकर पीडि़त अनिल ने यह बात अपनी मां को बताई, जिस पर पीड़ित की मां संतोष ने पुलिस में अशोक के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
कोट
विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला भोरंज थाना में दर्ज हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-भगत सिंह, एसपी, हमीरपुर