{"_id":"698b89406a9e37b99905cb53","slug":"chaugan-for-holi-fair-has-fixed-a-base-price-of-rs-175-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-183177-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होली मेले के लिए चौगान का पौने दो करोड़ बेस प्राइज तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होली मेले के लिए चौगान का पौने दो करोड़ बेस प्राइज तय
Wed, 11 Feb 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर–2026 के आयोजन को लेकर आखिरकार तस्वीर साफ हो गई है। तमाम विरोधाभास के बाद अब ऐतिहासिक चौगान में नई व्यवस्थाओं के तहत ही मेला आयोजित होगा।
अब ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर एकमुश्त आधार को टेंडर के जरिये आवंटित किया जाएगा। प्रशासन ने टेंडर का 1.75 करोड़ बेस प्राइस तय किया है। ऐसे में अब छोटे-छोटे और अन्य सभी व्यवस्थाओं की अलग-अलग बोली नहीं लगेगी।
यह टेंडर दुकानों, स्टालों, डोम, झूले (छोटे-बड़े), पार्किंग तथा अन्य सभी वाणिज्यिक और मनोरंजन सुविधाओं के संचालन के लिए किया जा रहा है। ऐसे में अब एक तरह से मेले में इवेंट मैनेजर की एंट्री हो गई है। सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा तमाम व्यवस्था इस इवेंट मैनेजर के हवाले ही होगी।
विज्ञापन
पूर्ण रूप से मेले को एकल ठेके को एक व्यक्ति ही संचालित करेगा। हालांकि तमाम व्यवस्था प्रशासन और मेला कमेटी की देखरेख में होगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विस्तृत टेंडर फार्म, नियम व शर्तें 13 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय समय में 20 हजार रुपये जमा करवाकर प्राप्त किए जा सकते हैं।
टेंडर प्रक्रिया का संचालन एसडीओ (सिविल)-कम-मेला अधिकारी सुजानपुर की देखरेख में किया जाएगा। उम्मीद है कि टेंडर दो करोड़ के लगभग अथवा इससे अधिक पर ही आवंटित होगा।
डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
हमीरपुर। उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को हमीर भवन में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय करने हेतु पहले ही उपसमितियों का गठन किया जा चुका है और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेवारियां भी सौंपी जा चुकी हैं। इसलिए, सभी उपसमितियां 20 फरवरी तक सभी आवश्यक प्रबंधों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय कर लें और इनसे संबंधित डिमांड्स एवं एस्टीमेट भी तैयार कर लें, ताकि इन पर होने वाले खर्चों का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित निविदाएं अतिशीघ्र जारी कर दी जाएंगी। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने उत्सव की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। संवाद