{"_id":"671ff854833681b450037664","slug":"charas-smuggler-arrested-from-kullu-sent-on-five-days-remand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-139602-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चरस तस्कर कुल्लू से गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चरस तस्कर कुल्लू से गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
हमीरपुर। चार अक्तूबर को चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति के मामले में पुलिस ने कुल्लू से चरस की सप्लाई करने वाले मेन तस्कर को गिरफ्तार किया है। बिझड़ निवासी व्यक्ति से बीती चार अक्तूबर को भोटा में सदर थाना की टीम ने 258 ग्राम चरस बरामद की थी। आरोपी के संपर्कों के आधार पर पुलिस ने चरस के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में कई और आरोपियों की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है।
पुलिस 25 दिन से मामले की जांच में जुटी थी। भोटा में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के बैंक खातों को खंगाला गया। इस दौरान बिझड़ निवासी आरोपी के कुल्लू के सैंज निवासी मीरत राम के साथ वित्तीय लेनदेन पाए गए। पिछले कुछ माह में दोनों के बीच हजारों का लेनदेन हुआ था। पुलिस कुल्लू निवासी इस व्यक्ति की तलाश में जुटी थी और आखिरकार इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी और जिले अथवा थाना में इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कोई मामला दर्ज तो नहीं है। हालांकि इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों के बीच चार बार लेनदेन की पुष्टि हो चुकी है। पकड़े गए आरोपी के बैंक खातों के रिकाॅर्ड को बैंक से मांगा गया है। ऐसे में जल्द आरोपी के संपर्कों का भी खुलासा होगा। यह भी पता चल पाएगा कि आरोपी अकेले ही इस कार्य को कर रहा था या फिर उसके साथ और पेडलर जुड़े हुए हैं। एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि भोटा में पकड़े गए बिझड़ निवासी आरोपी के संपर्कों के आधार पर चरस बेचने के कुल्लू निवासी आरोपी को पकड़ा गया है।