{"_id":"669e79e8ba90f4afeb0f6109","slug":"chair-game-in-panchayat-deputy-head-ward-panches-and-bdc-member-boycotted-the-meeting-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131958-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायत में कुर्सी का खेल, उपप्रधान, वार्ड पंचों और बीडीसी सदस्य ने बैठक का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायत में कुर्सी का खेल, उपप्रधान, वार्ड पंचों और बीडीसी सदस्य ने बैठक का किया बहिष्कार
Tue, 23 Jul 2024 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:51 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लंबलू में उपप्रधान व वार्ड सदस्यों ने किया कोरम का बहिष्कार । स्रोत : स्वयं
हमीरपुर। ग्राम पंचायत लंबलू में सोमवार को मासिक बैठक का कोरम पूरा नहीं हो पाया। बैठक में बेशक कोरम पूरा नहीं हुआ, मगर प्रधान और उप प्रधान के बीच कुर्सी को लेकर खूब बवाल हुआ। इसके बाद बैठक में पहुंचे उप प्रधान, छह वार्ड सदस्यों और बीडीसी सदस्य ने बैठक का ही बहिष्कार कर दिया।
बैठख का बहिष्कार करने के बाद उपप्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पंचायत प्रधान ने अभद्र व्यवहार किया और उनकी कुर्सी हटा दी। इस सिलसिले में उप प्रधान की ओर से पंचायत सचिव को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधान ने गत माह सात जून को हुई बैठक में भी उनकी कुर्सी हटवाने के लिए कहा था। इस बार सोमवार को होने वाले कोरम में प्रधान ने उनकी कुर्सी वहां से हटवा दी, जोकि उप प्रधान पद की गरिमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान हर कार्य में अपनी मनमानी कर रहे हैं। बहिष्कार करने वालों में बीडीसी तिलक राज शर्मा, वार्ड पांच शेखर, सोमराज, संतोष कुमारी, निशा शर्मा, अंजना, बलदेवराज शामिल रहे।
उधर, प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि उपप्रधान के चुनाव को अवैध ठहराया गया है और अवैध कब्जे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उपप्रधान को कई बार इसके बारे में स्टे ऑर्डर उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया, ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो और किसी के साथ अन्याय भी न हो। उन्होंने कहा कि उपप्रधान अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
साल 2023 में उप प्रधान के चुनाव को किया गया था रद्द
साल 2023 में उप प्रधान के चुनाव को एसडीएम कोर्ट की तरफ से रद्द किया गया था। इस मामले में वह उप प्रधान की तरफ से जिलाधीश हमीरपुर के कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामला अभी विचार अधीन है और अंतिम फैसला नहीं आया है। पंचायत उप प्रधान का कहना है कि मामला अभी विचाराधीन है और जब तक अंतिम फैसला नहीं आता है, पंचायत प्रधान अपनी मनमानी नहीं कर सकते हैं।