फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cervical cancer vaccination in schools will be monitored.Cervical cancer vaccination in schools will be monitored.

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में सर्विकल कैंसर टीकाकरण की होगी निगरानी

Thu, 13 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 13 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के स्कूलों में 14-15 वर्ष की छात्राओं को सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीकाकरण अभियान की स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

विभागीय टीमें स्कूलों में पहुंचकर पात्र छात्राओं, टीका लगवा चुकी छात्राओं और वंचित छात्राओं का रिकॉर्ड जुटाएंगी। इसके लिए स्कूलों को छात्राओं का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य किशोरावस्था में ही छात्राओं का टीकाकरण कर भविष्य में सर्विकल कैंसर के खतरे को कम करना है। स्कूल प्रबंधन को छात्राओं और अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ बताने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भ्रांति या जानकारी के अभाव में कोई पात्र छात्रा वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर छूटी हुई छात्राओं के टीकाकरण की योजना तैयार की जाएगी।
कोट
स्कूल प्रमुखों को इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रभारियों को कक्षावार छात्राओं की रिपोर्ट तैयार करनी होगी, ताकि पात्र छात्राओं को भी वैक्सीन लगवाई जा सके। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर



सर्विकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीनेशन : अत्री
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि महिलाओं में बार-बार होने वाले संक्रमण के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। निर्धारित आयु में टीकाकरण करवाने से भविष्य में सर्विकल कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed