{"_id":"a6f3f62e18e41a84fa8dcf7b4bed5d03","slug":"centre-govt-fails-on-jnu-issue-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू प्रकरण पर सरकार का रवैया निराशाजनक : अाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू प्रकरण पर सरकार का रवैया निराशाजनक : अाप
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी संसदीय क्षेत्र युवा मोर्चा ने हमीरपुर एनजीओ भवन में शिविर का आयोजन किया। शिविर के मुख्यातिथि प्रदेश युवा संयोजक राकेश मंढोत्रा रहे।
विज्ञापन
संसदीय क्षेत्र के युवा संयोजक अजय रनौत ने युवाओं से युवा राजनीति में सक्रीय होने की बात कही। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया का सही उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
शिविर में बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना से सदस्यों ने भाग लिया। राकेश मंढोत्रा ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर दुख व्यक्त किया। अजय रनौत संसदीय क्षेत्र मोर्चा के संयोजक ने दिल्ली में जेएनयू कन्हैया प्रकरण पर केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि देशभक्ति के नाम पर बीजेपी जनता और छात्रों को न बांटे।
विज्ञापन
मंढोत्रा ने कहा की केंद्र सरकार का रवैया पूरे प्रकरण में निराशाजनक रहा है। आम आदमी पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ने राकेश मंढोत्रा, अजय रनौत और संजीव रनौत की अगवाई में गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश को बेरोजगारी, पूंजीवाद, सांप्रदायिकता और गरीबी से छुटकारा चाहिए। इस अवसर पर शिवराम, सुदर्शन पटियाल, अरुण कटोच, राज वर्मा, सौरव, अनिल, निर्मल, कुशल उपस्थित रहे।