{"_id":"661948282d11507b4b02ca62","slug":"center-has-not-made-any-policy-for-workers-labor-laws-should-be-changed-citu-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125592-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने मजदूरों के लिए नहीं बनाई कोई नीति, श्रम कानून बदल डाले : सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने मजदूरों के लिए नहीं बनाई कोई नीति, श्रम कानून बदल डाले : सीटू
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
जिला मुख्यालय में आयोजित सीटू की जिला स्तरीय बैठक में मंच पर उपस्थित पदाधिकारी
Link Copied
हमीरपुर। सीटू का जिलास्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को निजी होटल में हुआ। अधिवेशन में मजदूरों का घोषणा पत्र जारी किया गया। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी है। सभी श्रम कानूनों में बदलाव का दिए गए हैं। मनरेगा का बजट सरकार ने 50 फीसदी कम कर दिया है। मजदूरों के लिए कोई भी नीति नहीं बनाई गई है। सरकार हर विभाग का निजीकरण कर रही है। मजदूरों के लंबे संघर्षों और कुर्बानियों के बाद हासिल किए गए श्रम कानून को समाप्त करके चार नए लेबर कोड में बदल दिया गया है जो निजी उद्योगों, संगठनों को ही फायदा पहुंचाते हैं। मोदी सरकार के चलते देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और महंगाई आसमान छू रही है। यहां तक कि गरीब लोगों के बच्चों को सेना के जरिये सरकारी नौकरी हासिल करने के रास्ते को बंद करने के लिए अग्निवीर योजना को लाकर देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों को मुद्दों से भटकाने के लिए धार्मिक मसलों को ढाल बनाया जा रहा है। इस दौरान सीटू के जिला सचिव जोगेंद्र कुमार, रंजन शर्मा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप खरवाड़ा, ब्रह्म दास, मदन, नवीन कुमार सहित करीब 100 मजदूर प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।