{"_id":"69e9154bd7a68892750eb63b","slug":"cement-and-other-goods-stolen-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-191192-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट और अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट और अन्य सामान चोरी
Thu, 23 Apr 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के अमनेड़ गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है। पुलिस थाना हमीरपुर में करीब तीन लाख रुपये के सामान के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर ने एक जेसीबी चालक पर उसके शेड से सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके शेड से लगभग दस बोरी सीमेंट, लोहे की ग्रिल सहित अन्य निर्माण सामग्री गायब पाई गई। जब उसने सामान की तलाश की और आसपास जानकारी जुटाई तो उसे चोरी होने का संदेह हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन