फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Celebration of massive victory in Delhi at Gandhi Chowk, Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली में प्रचंड जीत का गांधी चौक हमीरपुर में जश्न

Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Celebration of massive victory in Delhi at Gandhi Chowk, Hamirpur.
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर गांधी चौक हमीरपुर में पटाखे फोड़ते हुए भाजपा पदाधिक - फोटो : संवाद
हमीरपुर। दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत का गांधी चौक हमीरपुर में जश्न मनाया गया। हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में गांधी चौक पर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को लड्डू भी बांटे।
विज्ञापन

इस दौरान गांधी चौक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवीं बार सांसद अनुराग ठाकुर के नारों से गूंज उठा। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर दिल्लीवासियों की मोहर है। भाजपा ने भारी बहुमत से जिताकर पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को दिल्लीवासियों ने पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर की इस चुनाव में अहम भूमिका रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, अजय रिंटू, अजय शर्मा, कपिल मोहन शमा, दीक्षित गौतम, आदर्श कांत, रॉबिन, बलबीर बिरला, तिलक राज, पवन कुमार, दीप शर्मा, विकास शर्मा, प्रगुण गौतम सहित अन्य कईं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा का जलवा, आप पस्त : विनोद
हमीरपुर। भाजपा हमीरपुर के पूर्व जिला सचिव विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि की दिल्ली में जीत सुनिश्चित होते ही केजरीवाल को जनता ने असली चेहरा दिखाया है। केजरीवाल आज तक छल, कपट और धोखे की राजनीति करते रहे हैं। जनता ने उनसे पीछा छुड़ा लिया है। चुनावी नतीजों में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली के चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में रहे 46 सीटों पर प्रचार किया। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली की सबसे कठिन मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जीत का श्रेय अनुराग सिंह ठाकुर के ताबड़तोड़ प्रचार को जाता है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां-जहां जिस प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार करने जा रहे हैं, कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ कर रहे हैं।

देशभर में कांग्रेस को डुबो रहा सुक्खू मॉडल : राणा
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मॉडल पूरे देश में कांग्रेस के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है और इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के रूप में देखने को मिला है। जहां जनता ने पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की गारंटियों पर भरोसा करती है और यही वजह है कि एक के बाद एक राज्य में भाजपा को जनता दिल खोलकर समर्थन दे रही है और देश कांग्रेसमुक्त हो रहा है।


दिल्ली वालों के दिल में पीएम मोदी : आशीष
हमीरपुर। दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने सभी दिल्लीवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली वालों ने सर आंखों पर बैठाया है। पीएम मोदी दिल्ली वालों के दिल में हैं। अब दिल्ली विकास की रफ्तार पकड़ेगी और डबल इंजन की सरकार में देश का दिल राजधानी दिल्ली विकास की नई गाथा लिखेगा। शीर्ष नेतृत्व एवं दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आज दिल्ली में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। झूठ, फरेब, जनता को बरगलाने और भ्रष्ट्राचार की राजनीति करने वालों को दिल्ली वासियों ने घर बैठाया है। उन्होंने समस्त शीर्ष नेतृत्व व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर गांधी चौक हमीरपुर में पटाखे फोड़ते हुए भाजपा पदाधिक

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर गांधी चौक हमीरपुर में पटाखे फोड़ते हुए भाजपा पदाधिक- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed