{"_id":"5fcfbc468ebc3ecf810ad983","slug":"ceetu-support-farmer-aggitation-hamirpur-hp-news-sml353912948","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में सीटू सहित आधा दर्जन संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में सीटू सहित आधा दर्जन संगठनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हमीरपुर में किसानों के समर्थन में भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता ।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर/भोरंज/हमीरपुर। जिले में मंगलवार को भारत बंद के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू समेत आधा दर्जन संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और रैली निकालकर कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, रंजन शर्मा और सुरेश राठौर सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, नौजवान सभा हमीरपुर ने मंगलवार को बस स्टैंड हमीरपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, आंचल परमार, मुकेश, अजय पंडित, अजय ठाकुर, रजत सहित दर्जनों नौजवानों ने हिस्सा लिया।
ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर ने भी मंगलवार को भारत बंद पर किसानों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुनीष गुप्ता, सुजानपुर कांग्रेस से महासचिव अशोक राणा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीना धीमान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व महेश गुप्ता उपस्थित रहे। उधर, असंगठित कामगार कांग्रेस, युवा कांग्रेस भोरंज ने भोरंज में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजीव राणा ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार देश के अन्नदाता के साथ धोखा कर रही है।
नादौन में किसान बिल के विरोध में नादौन युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्था कर रखी थी। युवा कांग्रेस नेता मोंटी संधू तथा राजेंद्र चौधरी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा बिल को वापस लेने की मांग करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया।