{"_id":"6897a0f5648a0639c30f1c0a","slug":"cash-game-becomes-new-weapon-of-smuggling-from-hamirpur-to-hoshiarpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163504-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से होशियारपुर तक कैश का \nखेल बना तस्करी का नया हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से होशियारपुर तक कैश का खेल बना तस्करी का नया हथियार
Sun, 10 Aug 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर थाना के तहत कृष्णानगर में 74 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी आशीष होशियारपुर से 50 ग्राम चिट्टा डेढ़ लाख रुपये में खरीद कर लाया था, जबकि 24 ग्राम चिट्टे की खेप पहले से ही उसके पास थी।
हमीरपुर से लेकर होशियारपुर तक कैश का खेल तस्करी का नया हथियार बन गया है। आशीष ने होशियारपुर में कैश में चिट्टे की डील की थी। वह इसे कैश में ही बेचता था। हालांकि कुछ लोगों ने उसे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया है, जो कि अब पुलिस जांच के दायरे में हैं।
इस मामले में आशीष की पत्नी भी एफआईआर में नामजद हुई है। आरोपी आशीष ने होशियारपुर के जिन मुख्य तस्करों के नाम लिए थे, उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन कैश में हुई इस डील के ठोस सुबूत न होने से पुलिस अभी मुख्य तस्करों को नहीं पकड़ पाई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि महज दसवीं पास आशीष बेहद ही शातिर तरीके से कैश में चिट्टे की खरीद फरोख्त कर रहा था।
विज्ञापन
वहीं, कई खरीदारों ने ऑनलाइन भुगतान कर आरोपी से चिट्टा खरीदा था, उनमें से कई ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। अधिकतर खरीदार कैश में आरोपी से चिट्टा खरीदते थे। ऐसे में इन तक पुलिस की पहुंच मुश्किल बनी हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आरोपी आशीष सहित उसके संपर्कों के कुल चार लोग ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं।
इसके अलावा दर्जनों लोगों के आशीष के साथ वित्तीय लेनदेन मिले हैं। ऐसे में इन सबको जांच के दायरे में लिया जा रहा है।