फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   case clear

पुलिस ने 12 मामले मौके पर निपटाए

Sun, 16 Feb 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय थाना में रविवार को पीड़ित (विक्टिम) दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने की। सकलानी ने पीड़ितों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपराध की सूचना, शिकायतों का निपटारा, कानून के तहत अधिकार, कानून के तहत उपाय, बाल यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले, चिकित्सा देखभाल, पीड़ित बच्चे के मुआवजे का प्रावधान, बच्चे की गवाही का विशेषज्ञ द्वारा रिकॉर्ड करना, बच्चे के बयान की रिकॉर्डिंग, न्यायालय प्रक्रिया व वित्तीय सहायता बारे विभिन्न जानकारियां दीं। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पीड़ित दिवस पर कुल 12 मामले सामने आए। जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, गाली गलौज, लड़ाई झगड़ा, रास्ते से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका निपटारा मौके पर ही किया गया तथा जनता को किसी भी तरह के अपराध से संबंधित पुलिस को सूचित करने व सहयोग करने बारे प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना में कार्यरत कर्मचारियों को पुलिस से संबंधित आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा करने व थाना के अन्वेषण अधिकारियों को लंबित अभियोगों का जल्द निपटारा कर न्यायालय में जल्द से जल्द भेजने वाले आदेश भी दिए गए। थाना में मुलाजिमों के वेलफेयर से संबंधित समस्याओं को सुना व उनका निवारण भी किया गया। इस इस अवसर पर थाना के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed