{"_id":"675b2ff873cd3f3c400eb424","slug":"car-overturns-after-colliding-with-bike-in-sulgawan-one-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143085-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुलगवान में बाइक से टक्कर के बाद पलटी कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुलगवान में बाइक से टक्कर के बाद पलटी कार, एक घायल
Fri, 13 Dec 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। भोटा-जाहू सुपर हाईवे पर सुलगवान के पास मोटसाइकिल सवार और कार की टक्कर गई है। इससे मोटरसाइकिल चालक की टांग टूट गई है। यह घटना बीते बुधवार करीब 12 बजे की है।
बाइक सवार युवक रणजीत सिंह निवासी गांव रमेहड़ा तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर मुंडखर से सुलगवान की ओर आ रहा था। दूसरी ओर शादी समारोह से मंडी से भोरंज बडियाणा गांव की ओर कार चालक सहित पांच लोग कार में बैठ कर जा रहे थे। सुलगवान के पास बाइक सवार रणजीत अनियंत्रित हो गया और कार से टकरा गया। कार चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कार पलट गई। इससे मोटर साइकल चालक रणजीत सिंह की टांग टूट गई है। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया वहां से चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी फिरोज अख्तर का कहना है कि दोनों प़क्षों में आपसी समझौते की लिखित कॉपी पुलिस को दी है। दोनों पक्ष पुलिस कार्यवाही नहीं करवाना चाहते हैं।