फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Canteen not started even after four months of inauguration

Hamirpur (Himachal) News: उद्घाटन के चार माह बाद भी हमीरपुर कॉलेज में शुरू नहीं हुई कैंटीन

Tue, 28 Nov 2023 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Canteen not started even after four months of inauguration
हमीरपुर कॉलेज में पुराने भवन में चलाई जा रही कैंटीन।(संवाद)
हमीरपर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में नवनिर्मित कैंटीन किसी काम नहीं आ रही है। चार माह बीत जाने के बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा सका है। वर्तमान में नवनिर्मित कैंटीन भवन पर ताला लटका हुआ है। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी कॉलेज परिसर में बरामदे में बैठकर खाना खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चार माह पूर्व हमीरपुर दौरे के दौरान कॉलेज में नवनिर्मित इस कैंटीन भवन का उद्घाटन किया था। कॉलेज में कैंटीन निर्माण कार्य के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा मिशन के तहत 85 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। इससे कॉलेज परिसर में कैंटीन का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों साहिल, शिवम, श्रेणिक, अर्पित, आंचल, पायल, पंकज आदि ने कहा कि वह कई बार कॉलेज में कैंटीन को शुरू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कैंटीन पुराने भवन में ही चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में स्थित कैंटीन में महज 30 विद्यार्थियों के बैठने की ही सुविधा है। ऐसे में नवनिर्मित कैंटीन के शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से नवनिर्मित कैंटीन को शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि कॉलेज में नवनिर्मित कैंटीन में कुछेक कार्य शेष है। कार्य पूर्ण होते ही कैंटीन को शुरू कर दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed