{"_id":"66c333fd581acd0c6c09ae0d","slug":"camps-will-be-organized-on-21st-to-make-ration-cards-for-migrant-workers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133895-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को लगेंगे शिविर
विज्ञापन
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षकों को इन शिविरों की जिम्मेदारी दी गई है। वे 21 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रवासी श्रमिकों के कार्ड बनाएंगे। एडीएम ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा को इस प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने और विभाग के सभी निरीक्षकों, पंचायत निरीक्षकों और संबंधित पंचायत सचिवों को विशेष शिविरों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। राहुल चौहान ने बताया कि विकास खंड बड़सर का शिविर ग्राम पंचायत भकरेड़ी के भवन में आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग के निरीक्षक गौरव शर्मा मोबाइल नंबर 82195-76366 को दी गई है।
विकास खंड हमीरपुर के ग्राम पंचायत भवन बजूरी खास और ग्राम पंचायत भवन अणु कलां में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी निरीक्षक रणजीत सिंह मोबाइल नंबर 70189-30968 को सौंपी गई है। विकास खंड सुजानपुर में कृषि सहकारी सभा डोली में निरीक्षक संदीप सकलानी मोबाइल नंबर 94181-73762 प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनवाने के लिए उपस्थित रहेंगे। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत मंझयार में मानपुल के पास दीप स्वीट शॉप के परिसर में निरीक्षक नीना कुमारी मोबाइल नंबर 88947-61768 श्रमिकों के कार्ड बनवाएंगी। विकास खंड टौणीदेवी के पंचायत समिति हॉल में निरीक्षक अनीष कुमार मोबाइल नंबर 70180-28626 और विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भोरंज में निरीक्षक प्रकाश चंद मोबाइल नंबर 70187-19725 राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगे। राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र के साथ श्रमिक कार्ड और आधार कार्ड की प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।