{"_id":"65e8c059c83d5f330f0ef674","slug":"calligraphy-competition-organized-to-improve-handwriting-suryansh-pratham-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122999-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लिखावट सुधारने के लिए करवाई सुलेख प्रतियोगिता, सूर्यांश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लिखावट सुधारने के लिए करवाई सुलेख प्रतियोगिता, सूर्यांश प्रथम
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी में बुधवार को बच्चों के बीच लिखावट को सुंदर बनाने के लिए प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्याध्यापक सुमन कुमारी ने कहा कि जब से विद्यालयों में कलम, दवात और पेन गायब हुए हैं तब से बच्चों की हस्त लेखन प्रक्रिया बहुत प्रभावित हुई है। जो लेख (लिखाई) कलम और पेन से बनती थी वह पेन, पेंसिल से नहीं बनती।
इस लिए बच्चों के बीच यह प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्याध्यापक सुमन कुमारी ने कहा कि बच्चे अधिकतर पेन पेंसिल से लिखते हैं, जिस से बच्चों की लिखाई नहीं बनती। इसलिए लेख सुधारने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छठी कक्षा के सूर्यांश प्रथम तथा सातवीं कक्षा की पायल और अंकित दूसरे तथा छठी कक्षा की मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मुख्याध्यापक सुमन कुमारी, हिंदी व कंप्यूटर अध्यापक रचना देवी व पूर्व संस्कृत अध्यापक कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।