फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cadets were made aware about road safety and cyber crime

Hamirpur (Himachal) News: कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक

Mon, 09 Jun 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cadets were made aware about road safety and cyber crime
जेएनवी कोठीपुरा में आयोजित एनसीसी शिविर में प्राणायाम का अभ्यास करते हुई कैडेट्स। संवाद
-जेएनवी कोठीपुरा में एनसीसी शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जेएनवी कोठीपुरा में चल रहे एनसीसी शिविर के छठे दिन की शुरुआत योग से हुई। इस सत्र में योग शिक्षिक क्षमा शर्मा ने शिरकत की।
उन्होंने योगासन के अलावा प्राणायाम भी कैडेट्स को सिखाया। शिविर कमांडेंट कमांडर सज्जन कुमार ने कैडेट्स को मानसिक रूप से केंद्रित और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कैडेट्स को सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। एसआई कुलदीप ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी दी और अपने आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि प्रतिवर्ष बीमारियों से पीड़ित मरने वालों से कई गुना लोग सड़क हादसों में मृत्यु या फिर अपंगता का शिकार होते हैं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर इस संख्या को कम किया जा सकता है। उसके बाद एएसआई अश्वनी कुमार ने साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पोर्टल भारत सरकार की एक पहल है जिसके तहत शिकायतकर्ता को साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाती है। सतर्क रहकर स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को जागरूक कर साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से बचने और एटीएम के प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी कैडेट्स को अवगत कराया। उन्होंने कैडेट्स को सचेत किया कि अज्ञात नंबर से आ रहे वीडियो कॉल को रिसीव न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई साइबर क्राइम का शिकार हुआ है तो यथाशीघ्र टोल फ्री नंबर 1930 पर इसकी जानकारी दें। इसके साथ ही अपने नजदीकी पुलिस केंद्र पर भी साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैक होने से बचाव के तरीकों को भी बताया। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार, पीआई स्टाफ और विभिन्न स्कूलों से आए एएनओ उपस्थित रहे।

जेएनवी कोठीपुरा में आयोजित एनसीसी शिविर में प्राणायाम का अभ्यास करते हुई कैडेट्स। संवाद

जेएनवी कोठीपुरा में आयोजित एनसीसी शिविर में प्राणायाम का अभ्यास करते हुई कैडेट्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed