फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cable thief on ramand

केबल चुराने का आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 25 Nov 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत लंबलू में केबल वायर सहित पकड़े आरोपी

विज्ञापन
को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं आरोपी का दूसरा साथी अब तक फरार है।

विजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बलोह अपने साथी संजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बलोह के साथ केबल वायर चोरी कर ले जा रहा था। बल्ले की खड्ड के पास ग्रामीण विपिन कुमार के साथ दोनों की झड़प हो गई। मारपीट के दारैान आवाजें सुनकर विपिन के चाचा और भाई मौके पर पहुंचे। तीनों ने विजय कुमार को पकड़ लिया, जबकि संजय कुमार मौके से फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने विजय कुमार के बैग की तलाशी ली तो इससे जली हुई केबल वायर बरामद हुई। इसके चलते उन्होंने इसे पुलिस के हवाले कर दिया।


आरोपी विजय कुमार को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। यहां आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed