{"_id":"6366ab0c94ebd824674e2f15","slug":"byepass-not-built-hamirpur-hp-news-sml426961165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी में बाईपास बनाने की योजना नहीं चढ़ी सिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी में बाईपास बनाने की योजना नहीं चढ़ी सिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में बाईपास बनाने की योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। तीन वर्ष पूर्व एनएचएआई की ओर से बिझड़ी एबीसी चौक खुरपड़ी तक बाजार से बाहर सर्वे किया गया था, लेकिन बाईपास को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
बिझड़ी बाजार तंग होने से दुकानदार और स्थानीय लोग प्रशासन से बाईपास बनाने की मांग करते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों राकेश, विनोद, सुरेश ठाकुर, सुनील, संजीव ने कहा कि बिझड़ी में बाईपास के लिए कई टीमों ने सर्वे किया है। सर्वे के दौरान बाईपास बनाने के लिए बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर गाड़ियों की संख्या भी जांची गई थी कि प्रतिदिन लगभग कितनी गाड़ियां इस सड़क पर चलती हैं। वर्तमान में बिझड़ी बाजार में जब कोई बड़ा कार्यक्रम होता है तो कई घंटों तक जाम लगा रहता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रपाल ने कहा कि बिझड़ी में बाईपास बनाने को लेकर सर्वे हो चुके हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बिझड़ी में बाईपास निर्माण को प्राथमिकता देंगे।