{"_id":"655e470ac9dfc2e9570209ae","slug":"businessman-riding-scooter-on-bypass-dies-under-suspicious-circumstances-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14381-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाईपास पर स्कूटी सवार कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाईपास पर स्कूटी सवार कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत हमीरपुर बाईपास पर एक स्कूटी सवार कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी पुरी निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। उनकी पूर्व में हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर मिठाई की दुकान थी लेकिन सड़क को चौड़ा करने के कार्य के चलते उनकी दुकान लोक निर्माण विभाग की सड़क की जद में आ गई। अश्वनी पुरी का टिंबर का भी कारोबार है।
बुधवार सुबह वह रंगस में मछली को भोजन (आटा) डालने के बाद लौट रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यहां सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से स्कूटी की टक्कर बताई जा रही है। स्कूटी सवार को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी या नियंत्रण खोने के बाद स्कूटी वहां पहले से खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई, यह जांच का विषय है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। बड़ी बेटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। छोटी बेटी नौणी विवि सोलन में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। जबकि, बेटा स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पत्नी गृहिणी हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन चल रही है।