फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Business slowed down due to sunset, markets remained deserted

Hamirpur (Himachal) News: अस्त के चलते मंदा हुआ कारोबार, सूने पड़े बाजार

Thu, 26 Jun 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Business slowed down due to sunset, markets remained deserted
निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद - फोटो : kathua
हमीरपुर। अस्त के साथ मूसलाधार बारिश से जिला के बाजारों में कारोबार ठप हो गया है। बाजारों में कपड़ा, मनियारी, ब्यूटी पार्लर और बर्तनों की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे कारोबारियों के चेहरों पर मायूसी है।
विज्ञापन

बाजार में दिनभर महज इक्का-दुक्का ग्राहक ही खरीदारी के लिए पहुंचे, जिससे दुकानदारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अस्त के साथ ही ऑनलाइन शाॅपिंग के कारण भी कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


जून माह में विवाह सीजन समाप्त होने से पूर्व ही ग्राहकों ने आभूषणों और कपड़ा कारोबारियों के ऑर्डर बुक करवा दिए हैं, ताकि अस्त समाप्त होते ही दुकानों में ऑर्डर के अनुसार खरीदारी कर सकें। अस्त में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करना और नए सामान की खरीदारी करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में लोग विवाह, पूजा पाठ, मुंडन, उद्यापन समेत किसी भी आयोजन को लेकर खरीदारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अस्त 10 जून से लेकर सात जुलाई तक हैं। ऐसे में कारोबारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सावन माह के शुरू होते ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे, जिससे कारोबारियों को मुनाफा होने की उम्मीद है।



कोट्स

पिछले दो माह से पार्लर में एक भी बुकिंग नहीं आई है। अस्त के समाप्त होने के बाद ही बुकिंग का कार्य शुरू होगा। इससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
-निशा रानी, ब्यूटीशियन, राधे-कृष्णा ब्यूटी पार्लर





अस्त में किसी भी नए मांगलिक कार्य को करवाना शास्त्रों में वृजित माना गया है। इस बार अस्त 10 जून से शुरू होकर सात जुलाई तक है। इसके बाद विवाह, मुंडन सहित अन्य शुभ कार्य शुरू होंगे।
-पंडित कृष्णा शास्त्री





शादियों के लिए ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग दे दी हैं। डेढ़ माह से दुकान में कम ही खरीदारी हो रही है, जिससे कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। अस्त के बाद ही कार्य सही रूप से चल पाएगा।
-जिया लाल, कपड़ा करोबारी

ऑनलाइन शाॅपिंग और अस्त के चलते पिछले डेढ़ माह से दुकान में इक्का-दुक्का दुकानदार ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। अस्त के कारण कारोबार में मंदी छाई हुई है।

-राहुल ठाकुर, दुकानदार

निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद

निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद- फोटो : kathua

निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद

निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद- फोटो : kathua

निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद

निशा रानी, ब्यूटीशियन, श्री राधे कृष्णा ब्यूटी पार्लर।संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed