फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bus adda

बस अड्डा निर्माण को लेकर नगर परिषद में घमासान

Sat, 04 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

कस्बा में बस अड्डा निर्माण को लेकर नगर परिषद में घमासान मच गया है। कांग्रेस समर्थित चार निर्वाचित और तीन मनोनित पार्षद बस अड्डा का निर्माण डोली में करने के पक्ष में हैं। 9 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा के पांच और कांग्रेस के महज चार निर्वाचित पार्षद हैं, लेकिन भाजपा समर्थित नप उपाध्यक्ष की डोली गांव में बस स्टैंड बनाने को लेकर कांग्रेस पार्षदों की हां में हां मिलाने पर मामला काफी गरमा गया है। नप उपाध्यक्ष वार्ड नंबर चार के स्थाई निवासी है, ऐसे में उपाध्यक्ष डोली में बस अड्डा निर्माण के समर्थन में है।

विज्ञापन


बस अड्डा के निर्माण कार्य को लेकर डोली के ग्रामीण और कारोबारी पहले ही आमने-सामने हैं। शहर में कुल नौ वार्ड है। नप चुनावों के दौरान भाजपा और कांग्रेस के चार-चार पार्षदों ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर दो से दीप कुमार, वार्ड नंबर तीन से मनोज कुमार, वार्ड नंबर पांच से अनिता कुमारी, वार्ड नंबर सात से सुमन अटवाल कांग्रेस समर्थित वार्ड पार्षद चुनी गईं। जबकि वार्ड नंबर चार से कमलेश कुमारी, छह से अशोक मेहरा, आठ से ज्योति शर्मा और वार्ड नंबर नौ से रेणू गुप्ता भाजपा समर्थित पार्षद चुनी गईं। वहीं वार्ड नंबर एक से रमन भटनागर आजाद प्रत्याशी के रूप में विजयी रहे।
विज्ञापन


चुनाव के बाद रमन भटनागर भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान रमन भटनागर को ढाई साल के लिए नप अध्यक्ष और कमलेश कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। बाद में कांग्रेस ने अपने तीन पार्षद मनोनीत किए। इनमें वार्ड नंबर एक से सुरेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर आठ से आशुतोष शर्मा और वार्ड नंबर नौ से राजकुमार शर्मा मनोनीत किए गए। डोली में बस अड्डा निर्माण को लेकर पूर्व विधायक एवं आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने मुहिम छेड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा समर्थित चार पार्षद डोली में बस अड्डा निर्माण के विरोध में हैं, जबकि नप उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी सहित कांग्रेस के सात पार्षद डोली में बस अड्डा निर्माण के पक्ष में हैं। इससे बीजेपी का कुनबा यहां ढीला दिख रहा है। हालांकि उपाध्यक्ष वार्ड नंबर चार की स्थाई निवासी है। ऐसे में उपाध्यक्ष डोली में बस अड्डा निर्माण के पक्ष में है, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से उपाध्यक्ष का कांग्रेस पार्षदों को समर्थन होने से नगर परिषद में घमासान मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed