{"_id":"687aa5d56f9dc918da07283d","slug":"budget-shortage-looms-large-on-future-of-343-students-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161485-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बजट की कमी 343 विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बजट की कमी 343 विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी
Sat, 19 Jul 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
भोटा स्कूल में रुका विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य। संवाद
शिक्षा
भोटा स्कूल में सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ विज्ञान ब्लॉक का कार्य
वर्ष 2018 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य, बजट की कमी से रुका
अभी तक ब्लॉक भवन के कार्य पर 37.61 लाख रुपये का बजट ही हो पाया है खर्च
वर्ष 2015 में ब्लॉक बनाने के लिए स्कूल को मिली थी अकादमिक मंजूरी, विद्यार्थी परेशान
अशोक कुमार
भोटा (हमीरपुर)। बजट की कमी से भोटा स्कूल में सात वर्ष बाद भी विज्ञान ब्लॉक का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। इसके चलते स्कूल में 343 विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे शिक्षक पढ़ाई के लिए पुराने क्लासरूम का प्रयोग करने को मजबूर हैं।
स्कूल में आधुनिक विज्ञान ब्लॉक बनाने के लिए स्कूल को वर्ष 2015 में अकादमिक मंजूरी मिली थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के लिए 1.38 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद उसी वर्ष स्कूल को प्रथम किस्त के तौर पर पांच लाख रुपये का बजट जारी हुआ।
बजट मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू करवा दिया और एक वर्ष के भीतर दो मंजिलों का कार्य कर 37.61 लाख रुपये का बजट खर्च किया। इसके बाद वर्ष 2020 में आगामी कार्य के लिए बजट की अदायगी न होने से कार्य बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन
स्कूल की ओर से निदेशालय को रिपोर्ट भेजने के बाद भी बजट राशि जारी नहीं हो पाई है। शेष बचे हुए कार्य को पूरा करने पर 81.80 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इसके बाद ही विद्यार्थियों को विज्ञान ब्लॉक की सुविधा मिल पाएगी। वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 343 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
स्कूल में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय संचालित है। विज्ञान ब्लॉक के न होने से विद्यार्थियों को तंग कमरों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं देनी पड़ती हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। निर्माणाधीन प्रयोगशाला के दोनों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। अभिभावक स्कूल प्रबंधन समितियों की बैठक में कई बार निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्य को लेकर कोई भी बजट राशि जारी नहीं हो पाई है।
कोट
स्कूल में बजट राशि के अभाव में विज्ञान ब्लॉक का कार्य रुका हुआ है। निर्माण कार्य की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई है, ताकि स्कूल में रुके कार्य को पूरा करवाया जा सके। बजट राशि जारी होने के बाद कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।
-सनम, प्रधानाचार्य, भोटा स्कूल