{"_id":"679fc17d6e4aa9a3a600e402","slug":"budget-greedy-for-votes-from-electoral-states-kaushal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147262-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी राज्यों से वोट की लालसा वाला बजट : कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी राज्यों से वोट की लालसा वाला बजट : कौशल
Mon, 03 Feb 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने केंद्र सरकार की आरे से पेश बजट पर प्रतिक्रिया दी है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि यह बजट हिमाचल प्रदेश के प्रति केंद्र के सौतेले व्यवहार की सोच को ही आगे बढ़ाने वाला है।
इसमें प्रदेश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए किसी प्रकार की सहायता का जिक्र नहीं है। प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना की संभावनाओं को धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा को इनकम टैक्स में राहत देने के अतिरिक्त यह बजट निराशाजनक है और देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के विषय में भी किसी सार्थक योजना का खुलासा इसमें नहीं किया गया।
कुल मिलाकर यह चुनाबी राज्यों में वोट प्राप्त करने के लिए बनाया गया बजट है। संवाद