{"_id":"65ce0072378c67e35b08fc8f","slug":"brakes-of-hrtc-bus-failed-hit-the-security-wall-of-the-health-center-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-121331-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की बस का ब्रेक फेल, स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की बस का ब्रेक फेल, स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार से टकराई
विज्ञापन
दीवार टूटी, नाली में फंसे बस के पहिये
घुमारवीं से अमृतसर जा रही थी सरकारी बस
ग्राम पंचायत अग्घार के पास एनएच पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अग्घार के पास घुमारवीं से अमृतसर वाया जाहू, लदरौर, भोटा, ऊना जाने वाली एचआरटीसी की बस वीरवार को लदरौर से भोटा की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इससे दीवार टूट गई। सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र अग्घार की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजुला ने कहा कि यह घटना वीरवार सुबह 9:30 के बीच हुई।
जब यह घटना घटी, उस समय जोर की आवाज हुई। जब बाहर देखा तो स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा दीवार टूटी हुई थी और साथ में बस के अगले पहिये नाली में फंस गए थे। घटना स्थल पर भोटा चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंचे और छानबीन की। छानबीन के दौरान पाया गया कि बस का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। चालक ने दूसरी तरफ से आ रही गाड़ियों को बचा लिया। मौके पर ग्राम पंचायत अग्घार के उपप्रधान अनिल कुमार भी मौजूद रहे। बस घुमारवीं से अमृतसर को जा रही थी। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले में समझौता हो गया।
समाचार : सोनम शर्मा