फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   boy sank in river

हथली खड्ड में नहाने गए 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Thu, 02 Sep 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
boy sank in river
हथली खड्ड हमीभपुर में डूबे युवक को पानी से बाहर निकालते होमगार्ड के जवान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर की हथली खड्ड में डूबने से एक बारहवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर आठ हमीरपुर के रूप में हुई है। अभिनव शर्मा हमीरपुर जिला मुख्यालय के ही एक निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को अभिनव अपने एक अन्य दोस्त के साथ हथली खड्ड में नहाने उतर गया।
विज्ञापन

जब दोनों दोस्त खड्ड में नहाने उतरे तो अभिनव गहरे पानी में फंस गया। वह बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर साथी दोस्त ने खड्ड के साथ होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय की तरफ दौड़ लगाई और साथी के खड्ड में डूबने की सूचना दी। सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान खड्ड में कूद गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते 21 जुलाई को भी नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ के ही रहने वाले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके अमन कुमार की कुनाह खड्ड में डूबने से मौत हुई थी। अब 42 दिन के भीतर वार्ड नंबर आठ में डूबने से दूसरे युवक की मौत हो गई। उधर, एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हथली खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed