फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   botal not given petrol-desiel

हमीरपुर में अब बोतल में नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल

Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

जिला में स्थित पेट्रोल पंपों से अब बोतल में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। गर्मियों के दिनों में बढ़ते अग्निकांडों और शरारती तत्वों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर गाड़ियों को आग की भेंट चढ़ाने के मद्देनजर पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को बोतल में पेट्रोल या डीजल न देने के आदेश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बीते एक साल में एक दर्जन से अधिक वाहनों को शरारती तत्वों ने तेल छिड़क कर आग की भेंट चढ़ा दिया है। गर्मियों के मौसम में बढ़ते अग्निकांडों के मद्देनजर पुलिस ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को बोतल में डीजल पेट्रोल न बेचने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष के सौजन्य से पेट्रोल पंपों पर स्टीकर भी लगाए गए हैं। इनमें किसी भी व्यक्ति को बोतल में पेट्रोल या डीजल न देने की सूचना अंकित की गई है। सभी पेट्रोल पंप मालिकों ने पंप ऑपरेटरों को बोतल में पेट्रोल-डीजल न देने के सख्त आदेश दिए हैं। अगर कोई पंप ऑपरेटर किसी व्यक्ति को बोतल में तेल देता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बोतल में पेट्रोल डीजल बेचने वाले पंप ऑपरेटरों पर पुलिस विभाग पैनी नजर रखेगा। संबंधित थाना प्रभारियों ने सभी पुलिस जवानों को इसके लिए दिशा निर्देश दे दिए हैं। आदेशों के अनुरूप कोई भी पुलिस कर्मी पंप ऑपरेटरों के बोतल में पेट्रोल डीजल बेचने पर कार्रवाई कर सकता है। पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की कि कोई भी पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल-डीजल खरीदता या ले जाता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांडों को रोकने के मद्देनजर संबंधित थाना प्रभारियों के सौजन्य से पेट्रोल पंपों पर चेतावनी स्टीकर लगाए गए हैं। आदेशों के बावजूद कोई पंप ऑपरेटर बोतल में डीजल पेट्रोल बेचता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed