{"_id":"66831d4893d4e5eca40e6284","slug":"bloody-clash-between-two-parties-due-to-land-dispute-in-bhukkad-village-cross-case-registered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130730-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भुक्कड़ गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भुक्कड़ गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प, क्रॉस केस दर्ज
Tue, 02 Jul 2024 02:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प हुई है। पुलिस ने जान से मारने की धमकी, मारपीट करने और गाली गलौज करने पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय प्रकाश पुत्र भरत लाल निवासी गांव भुक्कड़ ने कहा कि सोमवार 11ः00 बजे के करीब विपन कुमार ट्रैक्टर से अपनी जमीन की खुदाई कर रहा था। इस दौरान विपन की साथ लगती उनकी जमीन की मेड़ भी उखाड़ दी। जब उसको इससे रोका तो विपन कुमार, महेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, विपन कुमार की पत्नी और महेंद्र सिंह की पत्नी और फतो देवी ने मिलकर गाली गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद विपन कुमार ने उन पर और पत्नी निशा कुमारी पर दराट से हमला किया। महेंद्र ने पत्थर और सुरजीत ने डंडे से मारा। लड़ाई-झगड़े में पत्नी की सोने की चेन और हाथ का सोने का कंगना निकालकर ले गए है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। विजय ने कहा कि आरोपियों ने उनके मोबाइल छीनकर फेंक दिए और पत्नी को जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
उधर, सुरजीत सिंह पुत्र बरयाम सिंह निवासी भुक्कड़ ने कहा कि वह अपनी माता और भाई विपन सिंह के साथ अपने खेत में ट्रैक्टर से मक्की बिजाई कर रहे थे। तभी अचानक विजय कुमार पुत्र भरत लाल और उनकी पत्नी निशा देवी हाथ में कस्सी लेकर आए। उन्होंने फतो देवी को पकड़ कर खेत में गिरा दिया और विजय कुमार ने उनके मारा। इस दौरान जातिसूचक गालियां दी। माता का बचाव करने आए तो विजय कुमार और निशा देवी ने मुंह को चोट पहुंचाई। इस दौरान माता फतो देवी की टांगों में भी चोट आई है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।