{"_id":"574ae1904f1c1b8228108c69","slug":"black-out-at-tauni-devi-after-thunder-showers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के बाद टौणीदेवी में रात भर ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के बाद टौणीदेवी में रात भर ब्लैक आउट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 29 May 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी में रात भर ब्लैक आउट।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली उपमंडल टौणीदेवी के अंतर्गत कोट और टौणीदेवी फीडर की बिजली सप्लाई रातभर बंद रही। इससे टौणीदेवी अस्पताल के साथ-साथ करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि बिजली गुल होने पर बोर्ड को अवगत करवाया, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने बिजली सुबह के समय बहाल होने का हवाला दे डाला। रातभर मरीजों, तीमारदारों और दर्जनों गांवों के बाशिंदों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
नरेश कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, अभिनव, कार्तिक, राहुल, देशराज आदि का कहना है कि शनिवार रात करीब आठ बजे तेज आंधी के चलते बिजली फीडर कोट और टौणीदेवी की बत्ती गुल हो गई। रात करीब साढ़े 9 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई, लेकिन पांच मिनट के भीतर ही दोबारा ठप हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद रात भर अंधेरा पसरा रहा। हालांकि इसकी सूचना उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड को दी, लेकिन बोर्ड के नुमाइंदों ने लाइन में आए तकनीकी फाल्ट को सुबह तक ही ठीक होने का हवाला दिया। सबसे अधिक परेशानी टौणीदेवी अस्पताल में भर्ती मरीजों को हुई।
मरीजों और तीमारदारों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। वहीं करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के बाशिंदों को भी रात भर गर्मी से जूझना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे टौणीदेवी फीडर और दोपहर 12 बजे कोट फीडर की बिजली सप्लाई बहाल हुई।
बिजली बोर्ड के एसडीओ दलजीत सिंह का कहना है कि तकनीकी फाल्ट और आंधी के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। रविवार सुबह बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई है।