फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP will hold a big conference on Ambedkar Jayanti in Nadaun on 14th: Nitin

नादौन में आंबेडकर जयंती पर 14 को बड़ा सम्मेलन करेगी भाजपा : नितिन

Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP will hold a big conference on Ambedkar Jayanti in Nadaun on 14th: Nitin
समैला में भाजपा के सम्मेलन में उप​स्थित नेता व कार्यकर्ता
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन विकास खंड बिझड़ी के समैला में आयोजित किया गया। इसमें भाजपा अनुसूचित जाति के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नितिन कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सम्मेलन में विधानसभा उपचुनाव में घोषित भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखऩपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भीम राव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी दलितों और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए संविधान में किए गए प्रावधानों के बारे में अवगत करवाने के लिए यह सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से इसकी शुरुआत की गई। नितिन कुमार ने कहा कि 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर नादौन विधानसभा क्षेत्र में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मर्यादित पार्टी है तथा इस पार्टी में आकर कार्यकर्ताओं ने जो मुझे मान सम्मान दिया है, उसका ऋण कभी चुका नहीं सकूंगा। सेवा करने के लिए राजनीति की जरूरत नहीं होती। बिना राजनीति के भी सेवा की जा सकती है। इस दौरान केक काट कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed